Unnao News: बाला जी जन्मोत्सव के तृतीय दिवस हवन में उमड़ी आस्था, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Unnao News: उन्नाव सिविल लाइन स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री बाला जी मंदिर में चल रहे श्री बाला जी जन्मोत्सव के तृतीय दिवस मंगलवार को हवन-पूजन का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और मंत्रों की गूंज से आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा।

इस अवसर पर श्री बाला जी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं मंदिर महंत गोपाल कृष्ण त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को हवन के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह मन, तन और आत्मा की शुद्धि का भी माध्यम है।

Also Read: Assam Elections 2026: मोदी की रैलियां vs प्रियंका की हुंकार, असम में किसका चलेगा जादू?

उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आस्था प्रकट कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया। पूरे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button