Gold-Silver Crash: गोल्ड-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का मौका या खतरे की घंटी?
बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है, जहां तेजी की उम्मीद के बीच सोना-चांदी दोनों दबाव में आ गए।
Gold-Silver Crash: 2 अप्रैल को कमोडिटी मार्केट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशक जहां भू-राजनीतिक तनाव के बीच इन धातुओं में तेजी की उम्मीद कर रहे थे, वहीं बाजार ने उल्टा रुख दिखाया। Donald Trump के हालिया बयान के बाद जहां शेयर बाजार में गिरावट आई, वहीं सोना-चांदी भी फिसल गए।
उन्होंने कहा कि चल रहा संघर्ष खत्म होने के करीब है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका अगले कुछ हफ्तों में ईरान पर कड़ा हमला कर सकता है। ट्रंप ने ‘Strait of Hormuz’ के मुद्दे को लेकर भी सहयोगी देशों से मदद की बात कही, जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई।
घरेलू बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 11 बजे सोने के जून वायदा भाव में 2% से ज्यादा की गिरावट देखी गई और यह करीब 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया। वहीं चांदी के मई वायदा में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह करीब 14,000 तक सस्ती होकर 2.29 लाख प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही रुख देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड और सिल्वर दोनों में गिरावट आई, जिससे साफ है कि यह ट्रेंड सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। COMEX पर भी सोना और चांदी दबाव में रहे।
Also Read: Hello Nariyal Startup: Uber की तरह बुक हुआ नारियल तोड़ने वाला! केरल की इस सर्विस ने मचाई धूम
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में फिलहाल “सेफ हेवन” के तौर पर सोने-चांदी की मांग कमजोर पड़ी है। Strait of Hormuz जैसे अहम क्षेत्रों में तनाव के बावजूद निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।
दिलचस्प बात यह रही कि जहां कीमती धातुएं गिरीं, वहीं कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। ब्रेंट और WTI क्रूड दोनों में उछाल दर्ज किया गया। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में निवेश करने से पहले बाजार की दिशा को समझना और वित्तीय सलाह लेना बेहद जरूरी है।
Written By: Kalpana Pandey



