घोसी, मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस पर 64 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर निस्तारण
घोसी, मऊ। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस पर कुल 64 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 49 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के 6, विकास विभाग के 2, आपूर्ति विभाग का 1, नगर पंचायत के 3, समाज कल्याण विभाग का 1 तथा विद्युत विभाग के 2 मामले शामिल रहे।
Also Read: Weather Update: मौसम का कहर! आंधी-बारिश और ओले की चेतावनी, दिल्ली समेत कई राज्यों में असर
इस दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, अवैध कब्जा एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कानूनगो मतीन खान, परशुराम यादव, राजेश राम तथा लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, विवेक सिंह, आशीष यादव सहित अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में फरियादी भी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मौजूद रहे।
जिला संवाददाता- एक संदेश मऊ



