अमेठी: अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियां जलकर खाक, कई परिवार प्रभावित

Amethi:जनपद के विकासखंड बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे दुधौरन मजरे खेममऊ में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां वनमानुष मोहल्ले में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचता, तब तक पांच झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग की इस घटना ने वनमानुष समाज के गरीब परिवारों को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

बताया जाता है कि प्रभावित परिवार जंगल से पत्ते इकट्ठा कर पत्तल बनाकर अपनी आजीविका चलाते हैं। आग में उनके घरों के साथ-साथ खाने-पीने का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं भी जलकर नष्ट हो गईं।

इस हादसे में जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उनमें केशव राम (पुत्र बरसाती), सुन्दर (पुत्र जयराम), अनिल (पुत्र सुन्दर), प्रदीप (पुत्र राम लखन) और अरुण (पुत्र सुन्दर) शामिल हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता प्रदान करने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button