PM Modi Bengal Rally: बंगाल में पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, ‘घुसपैठिए बोरिया-बिस्तर बांध लें’
Narendra Modi ने West Bengal के लिए 6 बड़ी गारंटी का ऐलान करते हुए भ्रष्टाचार पर सख्ती, शरणार्थियों को अधिकार और 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया।
PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की Trinamool Congress (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाएगा और शरणार्थियों को सम्मान के साथ नागरिकता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘6 मोदी गारंटी’ पेश करते हुए दावा किया कि अब राज्य में भ्रष्टाचार और भय के माहौल को खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सरकारी सिस्टम को पूरी तरह जवाबदेह बनाया जाएगा, हर घोटाले की निष्पक्ष जांच होगी और भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को जेल भेजा जाएगा।
घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अवैध तरीके से भारत में घुसे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने शरणार्थी समुदायों को भरोसा दिलाया कि वे किसी नेता की दया पर नहीं, बल्कि संविधान के संरक्षण में हैं। साथ ही उन्होंने Citizenship Amendment Act (CAA) के तहत नागरिकता प्रक्रिया को तेज करने का वादा किया।
रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भी प्रधानमंत्री ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में नए उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता देने का वादा दोहराया गया।
Also Read: Pratapgarh News-मोना के प्रयास से नहरों की सुसज्जा के लिए करोड़ों की धनराशि हुई मंजूर
किसानों के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने किसानों को एमएसपी के नाम पर धोखा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर किसानों को मिलने वाली ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की राशि बढ़ाकर ₹9,000 तक करने की योजना है।
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने ‘भय नहीं, भरोसा’ का नारा देते हुए कहा कि यह चुनाव बंगाल में डर और भ्रष्टाचार के माहौल को खत्म करने का चुनाव है।
Written By: Kalpana Pandey



