DA Hike Latest News: DA Hike पर कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए दो बड़ी खबरें, वित्त मंत्री को पत्र भेजकर जल्द ऐलान की मांग
8वें वेतन आयोग से पहले DA Hike की घोषणा में देरी को लेकर कर्मचारी संगठनों ने Nirmala Sitharaman को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि DA में 2% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
DA Hike Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आठवें वेतन आयोग यानी 8th Pay Commission से पहले DA Hike को लेकर दो बड़े अपडेट सामने आए हैं, जिससे करीब 49 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स की चिंता बढ़ गई है।
दरअसल, जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी का ऐलान अब तक नहीं किया गया है, जबकि आमतौर पर यह घोषणा मार्च के अंत तक हो जाती है। इस बार अप्रैल का महीना शुरू हो जाने के बाद भी घोषणा न होने से कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जनवरी का DA अप्रैल तक घोषित नहीं हुआ।
इसी बीच कर्मचारी संगठनों—Confederation of Central Government Employees and Workers और All India NPS Employees Federation—ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman को पत्र लिखकर जल्द घोषणा की मांग की है। संगठनों का कहना है कि DA में देरी से कर्मचारियों में यह डर पैदा हो गया है कि कहीं कोविड काल की तरह महंगाई भत्ता फिर से फ्रीज न कर दिया जाए।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार की देरी प्रशासनिक प्रक्रियाओं और कागजी कार्यवाही के कारण हो सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को मूल वेतन का 58% DA मिल रहा है, और अनुमान है कि इसमें करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे DA 60% तक पहुंच सकता है। राहत की बात यह है कि घोषणा चाहे जब भी हो, कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2026 से अब तक का पूरा एरियर मिलेगा।
अब सभी की नजर केंद्र सरकार के अगले कैबिनेट फैसले पर टिकी है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलने की उम्मीद है।
Written By: Kalpana Pandey



