Lucknow News-बार एसोसिएशन चुनाव में बढ़ी हलचल, रणजीत सिंह भदौरिया ने ठोकी दावेदारी
Lucknow News-लखनऊ में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। उपाध्यक्ष (मध्य) पद के लिए अधिवक्ता रणजीत सिंह भदौरिया ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है, जिससे चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
रणजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वे वकीलों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।
उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से समर्थन और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है।



