Mau News-नारी वंदन अधिनियम से आर्थिक व सामाजिक रूप से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : मंत्री ए.के. शर्मा
Mau News-नारी वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दोहरीघाट क्षेत्र के विक्ट्री इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी योजना, कन्याओं के भविष्य के लिए बचत योजनाएं सहित कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम महिलाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा और इससे समाज में महिलाओं की भागीदारी और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
उन्होंने ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत भागीदारी मिलने से समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में शामिल होंगी, तो परिवार और समाज दोनों का संतुलित विकास संभव होगा।
विशिष्ट अतिथि प्रितुलता पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की सकारात्मक सोच के कारण महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और विकास के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक अमोघ अस्त्र साबित होगी और इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष नूपुर अग्रवालर्ने कहा कि नारी वंदन योजना महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम की संयोजक पूजा राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे उनकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
इस अवसर पर धर्मेंद्र राय (प्रबंधक), विनय जायसवाल (अध्यक्ष नगर पंचायत), आजाद जायसवाल (मंडल अध्यक्ष) शैलेश6 राय प्रधान अमेरिका सिंह रामायण अभिषेक कुमार दुबेसहित बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम अधीनपांडे ने किया



