सोनभद्र। थाना चोपन के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए गए साइनेज बोर्ड

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगेंगे चेतावनी बोर्ड - सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी

सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में शनिवार को चोपन थाने की सीसी टीम व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर साइनेज बोर्ड लगाए गए। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देश पर चोपन थाने की सीसी टीम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने दुर्घटना बहुल स्थानों को चिन्हित कर वहां चेतावनी साइनेज बोर्ड लगाए और मोटर चालकों को गति सीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट व नशे में वाहन न चलाने संबंधी नियमों की जानकारी दी।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। यातायात पुलिस व थाना पुलिस को भी लोगों को लगातार प्रेरित व जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

Also Read: सोनभद्र। राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख-चप्पल मारने का मामला कांग्रेसियों ने दिया तहरीर

इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव, भरत राय , हेड कांस्टेबल संतोष यादव, शिव प्रताप यादव, राहुल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट –अमित मिश्रा,, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button