Pratapgarh News-रणनीतिक बैठक में डॉ. आर.के. वर्मा की सक्रिय भागीदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

Pratapgarh News-जनपद की रानीगंज विधानसभा सीट से विधायक एवं लोकलेखा समिति के सभापति महबूब अली, पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक रविदास मेहरोत्रा के साथ 30 अप्रैल 2026 को सरकार द्वारा आहूत विधानसभा के द्वितीय सत्र के प्रथम दिन की कार्यवाही को लेकर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में समाजवादी पार्टी के उपमुख्य सचेतक, लोकलेखा समिति के सदस्य एवं रानीगंज से लगातार तीन बार के विधायक डॉ. आर.के. वर्मा की सक्रिय भागीदारी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उनके नेतृत्व और उपस्थिति से समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ता झूम उठे।

बैठक के दौरान आगामी सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार को घेरने की रणनीति तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर बी. पल पटेल, प्रतिनिधि डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल (प्रधान भगवतगंज मांधाता), सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Read Also-UP News-प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, बैठकों का दौर

Related Articles

Back to top button