IPL 2026: IPL 2026-आईपीएल मैच के दौरान घायल खिलाड़ी के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, 11 मिनट में अस्पताल पहुंची एंबुलेंस

IPL 2026-दिल्ली और पंजाब के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान घायल हुए खिलाड़ी लुंगी एनगिडी को त्वरित इलाज दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस को महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच के दौरान लुंगी एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी हालत को देखते हुए मैच आयोजकों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और उन्हें तत्काल राजेंद्र नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

सूचना मिलते ही एसीपी ट्रैफिक मध्य जिला संजय सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम से समन्वय कर ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरे रूट को खाली कराया और एंबुलेंस को बिना किसी रुकावट अस्पताल तक पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीक ट्रैफिक के बावजूद एंबुलेंस रिकॉर्ड 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई आपात स्थितियों में उनकी तत्परता और बेहतर समन्वय का उदाहरण है। अधिकारियों ने बताया कि घायल खिलाड़ी को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित टीमों ने तेजी से काम किया।

Read Also-HATHRAS-WATER-PROTESTS-भीषण गर्मी में सादाबाद कस्बे के कई इलाकों की जलापूर्ति ठप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button