घोसी,(मऊ)। घोसी किसान फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने हेतु, उप जिलाधिकारी ने किया कई गांवों का निरीक्षण

घोसी,(मऊ)। मऊ जिले के घोसी तहसील क्षेत्र में ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान को गति देने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने अपनी टीम के साथ पकड़ी बुजुर्ग, पकड़ी खुर्द, बेला सुल्तानपुर, मझवारा, सेमरी जमालपुर, मूंगमास और रघौली गांवों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों को देखा और किसानों के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान एसडीएम ने लेखपालों और फार्मर आईडी बनाने में लगे कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे और फार्मर आईडी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: लखनऊ। LPCPS में Summer Hire 10.0 बना छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 8 कंपनियों ने 50 छात्रों का किया चयन

निरीक्षण के समय मौके पर लेखपाल शेषनाथ चौहान, राम भवन, नीरज सहनी, निशांत अंशुल राय, रवि प्रकाश, अमरजीत और जय प्रकाश यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द सभी किसानों का पंजीकरण पूरा कर उन्हें डिजिटल पहचान उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

जिला संवाददाता – एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button