Pratapgarh News-धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा, लगे जयकारे
Pratapgarh News-विकासखण्ड लालगंज क्षेत्र के हिरऊ का पुरवा बेलहा से मंगलवार को गाजे बाजे के साथ धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। लोकमंगल के निमित्त आयोजित श्रीमदभागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते राधेकृष्ण की भक्ति में रमे दिखे। भगवान वासुदेव के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो उठा दिखा। कथाव्यास रसाभूषण आचार्य धीरेन्द्रपाल कृष्ण त्रिपाठी की अगुवाई में निकाली गयी कलश यात्रा क्षेत्र भ्रमण किया और क्षेत्र में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के मन्दिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर आशीर्वाद की कामना की। मुख्य आयोजक रामदुलारे यादव व लक्खू देवी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच वेदी पूजन कर मंगलकामना की। कथाव्यास आचार्य धीरेन्द्रपाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि कलियुग में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के मोक्ष का मार्ग सुगम हुआ करता है। कलश यात्रा का संयोजन कमलेश यादव उर्फ लवलेश व मिथलेश ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पप्पू तिवारी, केशवदत्त पाण्डेय, अतुल शुक्ला, आचार्य पवन द्विवेदी, आचार्य बाल मुकुन्द, विजय यादव, श्याम नारायण तिवारी, राम मिलन यादव, अंकित यादव, राजाराम, रामबली, रामकिशोर, राम आसरे, रामबरन, अम्बिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Read Also-Varanasi News-वाराणसी में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारी शक्ति से डरते हैं परिवारवादी दल



