Lucknow News-प्रधान संगठन ने मांगा कार्यकाल विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Lucknow News-लखनऊ प्रेस क्लब, हज़रतगंज में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की “प्रधान अधिकार एवं कार्यकाल विस्तार” विषय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पंचायत स्तर पर लंबित चुनावों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनावों में हो रही देरी के कारण ग्रामीण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जब तक नए चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, तब तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है, ताकि विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।

इस मांग को लेकर संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण विकास की गति बनाए रखने और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए यह कदम अत्यंत जरूरी है।

Read Also-New York News-यूएन में भारत का स्पष्ट संदेश: मध्य-पूर्व की सुरक्षा में हमारी अहम भूमिका

Related Articles

Back to top button