Akhilesh-Yadav: पश्चिम बंगाल में ममता-अभिषेक से मिले अखिलेश यादव, कहा- बंगाल चुनाव में हुई माफियागि

Akhilesh-Yadav:समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मल्टी लेवल माफियागिरी होने का आरोप लगाया है। गुरुवार को कालीघाट में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी, आयोग और उनके साथियों ने मिलकर खेल किया है। सारे वोट लूट लिये गये हैं।

गुरुवार को ममता के घर में प्रवेश करते वक्त अखिलेश ने अभिषेक से कहा कि आपने अच्छा संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी प्रमुख का स्वागत करते हुए ममता ने कहा, ”हम तो हार गए हैं।” जवाब में अखिलेश ने कहा, ”नहीं, आप हारे नहीं हैं।”

घर के अंदर दाखिल होने के बाद अखिलेश ने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने कुछ नौकरशाहों से कहा था कि अगर तृणमूल चुनाव हार गई तो उन्हें अच्छी पोस्टिंग दी जाएगी।

मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का मुद्दा भी उठा। इस पर उन्होंने कहा कि ‘गृह मंत्री (अमित शाह) से पूछा जाना चाहिए कि हत्या कैसे हुई।

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश चुनाव में हेराफेरी के कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पूरी मतदान प्रक्रिया को बदल दिया है। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र के सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की अभिषेक बनर्जी की मांग का भी समर्थन किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल पलटवार करने में सक्षम होगी। देश के लोकतांत्रिक माहौल पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ”दीदी निराश होने वाली नहीं हैं। वह एक संघर्षशील व्यक्ति हैं। भाजपा पितृसत्तात्मक और सामंती है। इसलिए दीदी को निशाना बनाया गया है। अगर वोट देने का अधिकार छीन लिया गया तो लोकतंत्र कैसे बच सकता है?”

Read Also-Census 2027 : ‘समावेशी विकास की मजबूत नींव है Census’, CM योगी ने शुरू की जनगणना 2027

Related Articles

Back to top button