Tmail Nadu Political Update: शपथ लेते वक्त विजय ने बोल दी ऐसी बात, बीच में ही टोकने लगे राज्यपाल!

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री का VIDEO वायरल, स्टेडियम में छा गया अलग ही माहौल

Tmail Nadu Political Update: तमिलनाडु की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में हजारों समर्थकों की मौजूदगी के बीच विजय ने मुख्यमंत्री पद संभाला। लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शपथ लेते समय विजय निर्धारित शब्दों से आगे कुछ और बोलने लगे। तभी मंच पर मौजूद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें बीच में रोक दिया। राज्यपाल ने विजय को समझाया कि शपथ सिर्फ उसी प्रारूप में लेनी होती है जो लिखित रूप में दिया गया है। इसके बाद विजय ने मुस्कुराते हुए दोबारा सही तरीके से शपथ ग्रहण शुरू किया।

जैसे ही विजय ने अपना नाम लेकर तमिल भाषा में शपथ पूरी की, पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग अपने पसंदीदा अभिनेता को मुख्यमंत्री बनते देख भावुक नजर आए।

इस ऐतिहासिक समारोह में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। इसके अलावा विजय के माता-पिता, फिल्म अभिनेत्री तृषा कृष्णन, फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे कार्यक्रम का हिस्सा बने।

विजय के साथ उनकी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कजगम (TVK) के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, अभिनेता-निर्देशक राजमोहन, टी.के. प्रभु और एस. कीर्तना शामिल हैं।

Tamil Nadu: TVK की जीत के बाद विजय का बड़ा संदेश, सरकार गठन की चुनौती बरकरार

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन पूर्ण बहुमत से थोड़ी दूर रह गई। इसके बाद कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम और समर्थन जुटाने के प्रयासों के बाद विजय ने 121 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात की। इसी के बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया गया।

अब विजय सरकार को 13 मई से पहले विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। हालांकि मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ ही विजय ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह सिर्फ फिल्मी पर्दे के ही नहीं, बल्कि राजनीति के मंच पर भी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

शपथ ग्रहण का यह वीडियो अब सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे विजय की भावुकता बता रहा है तो कोई उनके राजनीतिक अनुभव की कमी। लेकिन इतना तय है कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button