adevertisment Adevertiisment banner

New Delhi News-हर्ष मल्होत्रा ने नेहा बोरा के बयान पर राहुल गांधी से मांगा जवाब, युवा आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

New Delhi News – Harsh Malhotra seeks a response from Rahul Gandhi regarding Neha Bora’s statement, and takes aim at the Congress party over the youth movement.

New Delhi News-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने नेहा बोरा के कथित बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी इस कथन से सहमत हैं कि भारत में चल रहा युवा आंदोलन बांग्लादेश में 2024 में हुए आंदोलन से प्रेरित है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि जो भी राजनीतिक दल अपने मंच पर नेहा बोरा को स्थान देगा, उसे देश के प्रति जवाबदेह होना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे दल हिंसक आंदोलन के जरिए सरकार बदलने के पक्ष में हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे नेहा बोरा और अभिजीत दीपके जैसे युवाओं को राजनीतिक प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेहा बोरा के कथित बयान से विपक्षी दलों की भूमिका को सवाल खड़े होते हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा लगातार यह दावा करती रही है कि जून से युवा आंदोलन के नाम पर चल रही गतिविधियों का उद्देश्य केवल नीट या चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, बल्कि देश में अस्थिरता पैदा कर सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना है। उन्होंने दावा किया कि नेहा बोरा के कथित बयान से भाजपा के इस आरोप को बल मिला है।

उन्होंने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आआपा), समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा पर भी सवाल उठाए।

Read Also-जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

Related Articles

Back to top button