Mother’s Day Special: मदर्स डे पर भावुक हुए CM योगी, मां के चरण छूकर लिया आशीर्वाद; तस्वीर ने जीता दिल

सीएम योगी ने मां को बताया ममता, त्याग और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति

Mother’s Day Special: आज पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं, उनके त्याग और प्यार को याद कर रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खास दिन पर जो तस्वीर साझा की, उसने लाखों लोगों का दिल छू लिया।

एक तरफ देश का सबसे बड़ा राज्य संभालने वाला मुख्यमंत्री… और दूसरी तरफ अपनी मां के चरणों में झुका एक बेटा।
यही तस्वीर आज लोगों के दिलों में उतर गई।

सीएम योगी ने अपनी मां के पैर छूते हुए फोटो शेयर की। मां ने बेटे के सिर पर हाथ रखा, जैसे हर मां अपने बच्चे को दुनिया की हर मुसीबत से बचाने की दुआ देती है। उस तस्वीर में सत्ता नहीं थी… राजनीति नहीं थी… बस एक मां का आशीर्वाद और बेटे का सम्मान था।

योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को ममता, त्याग, असीम करुणा और निस्वार्थ प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने लिखा कि मां का वात्सल्य और आशीर्वाद ही वह शक्ति है, जो इंसान को हर मुश्किल में लड़ने का साहस देता है।

सोचिए…
जिस इंसान को करोड़ों लोग नेता मानते हैं, वह भी अपनी मां के सामने आज एक साधारण बेटा बन गया।
क्योंकि इस दुनिया में चाहे इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, मां के सामने वह हमेशा बच्चा ही रहता है।

मां सिर्फ जन्म देने वाली नहीं होती…
मां वह होती है जो खुद भूखी रहकर बच्चे को खिलाती है।
जो रातभर जागकर बच्चे की चिंता करती है।
जो खुद टूट जाती है, लेकिन अपने बच्चों को टूटने नहीं देती।

यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में मां को भगवान से भी ऊपर माना गया है।

mother’s Day special: मां हार गई जिंदगी से, लेकिन ममता नहीं हारी… जबलपुर हादसे का वो मंजर जिसने सबको रुला दिया

सीएम योगी की यह तस्वीर सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि उस भावना का प्रतीक है जो हर बेटे और मां के रिश्ते को सबसे पवित्र बनाती है।

मदर्स डे के इस मौके पर देशभर से नेताओं, अभिनेताओं और आम लोगों ने अपनी मां के लिए प्यार जाहिर किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी माताओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

लेकिन आज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उसी तस्वीर की हो रही है, जिसमें एक मुख्यमंत्री नहीं… बल्कि अपनी मां के सामने झुका एक बेटा दिखाई दे रहा है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button