Bollywood News-एक बार फिर साथ आए आमिर खान और आशुतोष
Bollywood News-आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। ‘लगान’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म देने के लगभग 25 साल बाद दोनों दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक के लिए साथ आ रहे हैं। क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को हरी झंडी दे दी है। फिल्म भारतीय क्रिकेट के दिग्गज लाला अमरनाथ के जीवन पर आधारित होगी और इसमें क्रिकेट के साथ 1947 के भारत-पाक विभाजन की भावनात्मक कहानी भी दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम चल रहा है और इसके फाइनल ड्राफ्ट में राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने भी अपने सुझाव दिए हैं।
फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि इसकी तैयारियां इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म में आमिर खान के अलावा एक और बड़े अभिनेता की एंट्री हो सकती है, जो लाला अमरनाथ के करीबी दोस्त की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
Read Also-IPL 2026: सीएसके ने एलएसजी को पांच विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम


