International News: Trump के चीन दौरे से पहले बीजिंग की दो टूक, 4 मुद्दों पर किसी समझौते से साफ इनकार

ताइवान से लेकर मानवाधिकार तक चीन ने तय की ‘रेड लाइन’, ट्रंप बोले- व्यापार और निवेश बढ़ाने पर होगी बात

International News: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनावपूर्ण रिश्तों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का 13 से 15 मई तक प्रस्तावित चीन दौरा वैश्विक राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है। इस हाई-प्रोफाइल यात्रा से पहले चीन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वह कुछ अहम मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।

अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों में चार ऐसी “रेड लाइन” हैं, जिन पर कोई बातचीत या समझौता संभव नहीं है।

चीन की 4 ‘रेड लाइन’ क्या हैं?

चीन के मुताबिक, ये चार संवेदनशील मुद्दे हैं:

  • ताइवान का मुद्दा
  • लोकतंत्र और मानवाधिकार
  • दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था
  • चीन के विकास का अधिकार

चीनी दूतावास ने कहा कि इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार की चुनौती या हस्तक्षेप दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही चीन ने यह भी कहा कि दोनों देशों को आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

ट्रंप के साथ चीन जाएंगे बड़े कारोबारी

राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन रवाना होने से पहले कहा कि यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण और “रोमांचक” होने वाला है। उन्होंने बताया कि Jensen Huang भी उनके साथ चीन जा रहे हैं।

इसके अलावा कई बड़े अमेरिकी कारोबारी भी इस यात्रा में शामिल होंगे, जिनमें Elon Musk, Tim Cook, Larry Fink और अन्य बड़े उद्योगपति शामिल बताए जा रहे हैं।

शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

ट्रंप ने कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात के दौरान चीन की अर्थव्यवस्था को और खोलने तथा अमेरिकी कंपनियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा,
“मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहूंगा कि चीन को और खोला जाए ताकि दुनिया की बड़ी कंपनियां वहां अपनी क्षमता दिखा सकें।”

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यह सहयोग दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

International News: मध्य अमेरिका और कैरेबियन में भारत की बढ़ती सक्रियता, पबित्रा मार्गेरिटा के दौरे से मजबूत होंगे रिश्ते

ईरान पर भी ट्रंप का बड़ा बयान

चीन रवाना होने से पहले ट्रंप ने ईरान मुद्दे पर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान के मामले में किसी की मदद की जरूरत नहीं है। ट्रंप के मुताबिक, “ईरान या तो सही फैसला करेगा, या अमेरिका अपना काम पूरा कर देगा।”

मेलानिया ट्रंप नहीं जाएंगी चीन

व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका की प्रथम महिला Melania Trump इस यात्रा में ट्रंप के साथ नहीं जा रही हैं। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio और रक्षा मंत्री Pete Hegseth समेत कई वरिष्ठ अधिकारी इस दौरे का हिस्सा हैं।

ट्रंप और शी जिनपिंग की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार, तकनीक और भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button