UP Mau News: घोसी तहसील समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 117 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण
डीएम आनंद वर्धन और एसपी कमलेश बहादुर की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस, भूमि विवादों के लिए चार विशेष टीमें रवाना
UP Mau News: शनिवार को घोसी तहसील परिसर में जिलाधिकारी Anand Vardhan की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक Kamlesh Bahadur की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी।
समाधान दिवस में कुल 117 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक 90 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 15, अन्य विभागों के 5, नगर पंचायत के 4 तथा विद्युत विभाग के 3 मामले दर्ज किए गए। आपूर्ति विभाग से इस बार कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
प्राप्त 117 शिकायतों में से 5 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर दिया गया। वहीं गंभीर और भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर चार विशेष टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया, ताकि वे निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कर सकें।
UP Mau News: घोसी तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन! 10,562 वादों का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने समाधान दिवस के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शेष सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रशासन की ओर से भी शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता दिखाई गई।



