UP Mau News: एडीएम सत्यप्रिय सिंह के स्थानांतरण पर डिस्ट्रिक्ट बार कलेक्ट्रेट मऊ ने दी भावभीनी विदाई

वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर एडीएम सत्यप्रिय सिंह के कार्यकाल की सराहना की

UP Mau News: जनपद के अपर जिला अधिकारी Satyapriya Singh के स्थानांतरण के उपलक्ष में डिस्ट्रिक्ट बार कलेक्ट्रेट मऊ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एडीएम सत्यप्रिय सिंह के कार्यकाल में कलेक्ट्रेट प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय बना रहा। उन्होंने न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, सरलता और सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार कलेक्ट्रेट मऊ के अध्यक्ष दिनेश राय, वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह, बीबी सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, देवेश राय, चेत सिंह, राजेंद्र यादव, रफी उल्लाह, सूर्यनाथ यादव, पूर्व मंत्री संजय सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

UP Mau News: संजय दुबे के निधन से शोक में डूबा जनपद, ढेकुलिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

अध्यक्ष दिनेश राय और वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने एडीएम सत्यप्रिय सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया और अधिवक्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखा।

वहीं एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए सदैव यादगार रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने एडीएम के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button