UP Mau News: संजय दुबे के निधन से शोक में डूबा जनपद, ढेकुलिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

संजय दुबे के निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर RSS कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज में गहरा दुख

UP Mau News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नगर कार्यवाह Dr. Amrish Dubey के पूज्य पिता श्री संजय दुबे के असामयिक निधन से आज पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ, आरएसएस कार्यकर्ताओं, ब्राह्मण समाज और प्रबुद्ध वर्ग में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

स्वर्गीय संजय दुबे के निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी कतारें इस बात का प्रमाण थीं कि वे समाज में कितने लोकप्रिय और सम्मानित व्यक्ति थे।

Uttar Pradesh/Mau News: मऊ नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने संभाला कार्यभार, गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

ढेकुलिया घाट मऊ पर हुआ अंतिम संस्कार

आज प्रातः अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार ढेकुलिया घाट, मऊ पर किया गया। उनके अंतिम सफर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

उनकी शव यात्रा और अंतिम संस्कार के समय मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की:

डॉ. एस. सी. तिवारी, रामजी उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय,
डॉ. सर्वेश पांडेय, संजय कुमार त्रिपाठी, पंकज, उमेश मिश्र,
मिथिलेश उपाध्याय, दीपक शुक्ला, रामविलास, राम प्रताप,
योगेंद्र, भुवनेश, राहुल उपाध्याय, पंकज तिवारी,
चंद्रपीठ, प्रवीण, बिंदुकांत और कमलेश पांडेय।

स्वर्गीय संजय दुबे का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

जिला संवाददाता एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button