UP Azamgarh News: ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय की भाभी के निधन पर उमड़ा जनसैलाब

दौलताबाद स्थित पैतृक आवास पहुंचकर सामाजिक, राजनीतिक और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

UP Azamgarh News: ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय की भाभी के असामयिक निधन के बाद उनके पैतृक आवास दौलताबाद (आजमगढ़) में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। निधन की सूचना मिलते ही मऊ और आजमगढ़ जनपद के सामाजिक, राजनीतिक और प्रबुद्ध वर्ग के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

दुख की इस घड़ी में पहुंचे लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित और सम्मानित नागरिकों ने परिवार के साथ खड़े होकर अपना समर्थन और संवेदना प्रकट की।

गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

दौलताबाद स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ब्राह्मण विकास परिषद मऊ के संरक्षक रामजी उपाध्याय, विजय शंकर तिवारी, अरविंद कुमार त्रिपाठी, सनत कुमार तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय, एडवोकेट रत्नेश मिश्र, अवधेश तिवारी, यशवंत उपाध्याय, संजीव कुमार द्विवेदी, डॉक्टर वागीशदत्त चतुर्वेदी, अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अवधेश पांडेय, राकेश तिवारी, पंकज तिवारी, संजय कुमार तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, सुरेश दुबे एवं युगुल किशोर राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

UP Mau: मऊ डिस्ट्रिक्ट बार में बड़ा विवाद, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह पालीवाल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा ऋषिकेश पांडेय एवं उनके पूरे परिवार को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button