UP DGP Appointment: चार साल बाद यूपी को मिलेगा स्थायी डीजीपी, यूपीएससी ने तैयार किया पैनल
UP DGP Appointment: उत्तर प्रदेश में चार साल बाद पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति जल्द हो सकती है। यूपीएससी ने रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण के नामों का पैनल तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम फैसला लेंगे।
UP DGP Appointment: उत्तर प्रदेश में करीब चार वर्ष बाद पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। नई दिल्ली में मंगलवार को Union Public Service Commission की बैठक में यूपी पुलिस के डीजीपी पद के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी शामिल रहे।
सूत्रों के अनुसार आयोग ने वरिष्ठता और सेवा अवधि के आधार पर तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया है। इसमें 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी Renuka Mishra तथा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी Piyush Anand और Rajeev Krishna के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही यह पैनल राज्य सरकार को भेज देगा।
वर्तमान में राजीव कृष्ण कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उन्हें स्थायी डीजीपी बनाए जाने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath लेंगे।
उधर, यूपी कैडर के छह आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी पद पर इंपैनल किया गया है। इससे उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।



