Pratapgarh News-ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी मनाई गई 39वीं पुण्यतिथि

Pratapgarh News-39th death anniversary of GRAP founder Babu Baleshwar Lal ji was celebrated.

Pratapgarh News-ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि सोमवार को पट्टी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रापए की पट्टी इकाई द्वारा उडैयाडीह बाजार में अभिषेक मेडिकल एजेंसी पर किया गया। मुख्य अतिथि ग्रापए के जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को पहचान दिलाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका सपना था कि गांव-गांव तक की खबरें निष्पक्षता से लोगों तक पहुंचें।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह, तहसील अध्यक्ष बालेंदु भूषण पांडे विनोद तिवारी, आशीष तिवारी रविंद्र मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रापए के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी कहा कि बाबू जी के बताए रास्ते पर चलते हुए संगठन ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने का काम करता रहेगा।
कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने बाबू बालेश्वर लाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत तिवारी, अंकित पांडे, मानवेंद्र सिंह, संतोष पांडे, राहुल त्रिपाठी शैलेश त्रिपाठी, ज्ञान सिंह, इंद्रजीत पांडे, निलेश यादव, धीरज मिश्रा, अमृतलाल, प्रवीण मिश्रा, छोटे सिंह,आदि मौजूद रहे।

Read Also-Pre Monsoon Rain Update : 29 मई से 5 जून तक देश के 90% हिस्से में बारिश के आसार, बांदा फिर बना सबसे गर्म शहर

Related Articles

Back to top button