Lucknow News : नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने का लखनऊ में भव्य स्वागत

Lucknow News : नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, योग और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Lucknow News : नेपाल की सत्तारूढ़ राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने के लखनऊ आगमन पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नेपाल के भरतपुर, चितवन स्थित कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रतिनिधियों तथा इंडियन योग एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रतिनिधि और इंडियन योग एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के चेयरमैन पीयूष कान्त मिश्र ने किया। उपस्थित सदस्यों ने पुष्पगुच्छ ,स्मृति चिह्न, पुस्तक एवं लखनऊ की मशहूर चिकन वस्त्र भेंट कर श्री लामिछाने का स्वागत करते हुए भारत-नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, संस्कृति एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Back to top button