Uttar Pradesh News: मटिहनिया खुर्द में निर्माणाधीन श्री छठ घाट का विधिवत पूजन संपन्न, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
नगर पालिका परिषद पडरौना की पहल, छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तेज़ी से चल रहा निर्माण कार्य
Uttar Pradesh News: नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा नगर के मटिहनिया खुर्द स्थित निर्माणाधीन श्री छठ घाट का विधिवत पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पडरौना नगर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। धार्मिक स्थलों के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। निर्माणाधीन छठ घाट भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ घाट के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा और छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह घाट क्षेत्र की धार्मिक पहचान को और मजबूत करेगा।
पूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निर्माण कार्य की सराहना की और छठी मैया से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सभासद पीयूष सिंह, रवि प्रताप मल्ल, सिद्धार्थ मल्ल, विनय मल्ल, अशोक सिंह, समरजीत सिंह, चंदन प्रताप सिंह, अरविंद प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, रामधारी सिंह, गोवर्धन प्रजापति, सुनील गुप्ता, मंथन सिंह, अनूप गौड़, अनिल पाण्डेय, ध्रुरूप प्रजापति सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Written By: Ekta Verma



