AKHILESH YADAV:भाजपा सरकार के सब काम नकली : अखिलेश यादव

AKHILESH YADAV: All the BJP government's actions are fake: Akhilesh Yadav

AKHILESH YADAV:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो भी काम करती है सब नकली होता है। अस्पतालों में इलाज और दवाएं नकली मिलती हैं। नकली एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की नीयति बन गई है। न कहीं विकास नज़र आता है और न ही जनहित या जनकल्याण की कोई योजना है। सभी मोर्चों पर फेल भाजपा अब चुनाव भी नकली तरीके से जीतने की साजिश कर सकती है। अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की चालाकी से सावधान रहने को कहा है।

 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण उत्तर प्रदेश अंधकार में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र की पवित्रता को भी नष्ट किया है। नागरिकों के अधिकारों पर कुठाराघात करना ही उसकी एक मात्र उपलब्धि है।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवानों के लिए नौकरियां नहीं है। जो भी परीक्षाएं हो रही हैं, उन्हें पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया जाता है। कालेज, यूनिवर्सिटीज में अंधाधुंध फीस बढ़ाई जा रही है ताकि गरीब छात्र पढ़ाई न कर सके। प्रशासन के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल और पुलिस की यातना मिलती है। फर्जी मुकदमों में लोगों को फंसाकर वसूली की जाती है। थाना कचहरी हर संस्थान में लूट है।

 

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि सन् 2027 लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। हमारी तैयारी भी पूरी है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश को बचा सकती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज भी परिवर्तन के लिए तैयार है। जरूरत बस एकजुटता से भाजपा को हराने और उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की है।

पत्रकार ने ली सपा की सदस्यता

समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को लखनऊ पार्टी मुख्यालय में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में रहने वाले प्रवेन्द्र लोधी ने भेंट कर पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष से समाजवादी पार्टी के समर्थन और उसकी मजबूती के लिए काम करने का भी भरोसा दिया है। उनके इस विश्वास को देखते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कर शुभकामनाएं दी।

प्रवेन्द्र लोधी पत्रकार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है। उनकी क्षेत्र में और समाज में अच्छी छवि है।

Read Alao-UP Sports-प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनकी अपनी काशी के खिलाड़ियों में उत्साह, खेल सुविधाओं के लिए जताया आभार

Related Articles

Back to top button