adevertisment Adevertiisment banner

Kanpur News : वैश्विक चुनौतियों के बीच कानपुर के युवक ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कही ये बड़ी बात

Kanpur News : कानपुर निवासी आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रहित में संयम, आत्मनिर्भरता और त्याग का संकल्प व्यक्त किया। परिवार की ओर से भी सहयोग का भरोसा।

Kanpur News : वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच कानपुर निवासी आशुतोष यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रहित में संयम, आत्मनिर्भरता और त्याग की भावना के साथ योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों की ओर से भी देशहित के इस अभियान में सहयोग का भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में आशुतोष यादव ने कहा कि भारत ने हर संकट का सामना अपने नागरिकों की सामूहिक शक्ति और एकजुटता के बल पर किया है। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का प्रभाव वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा आपूर्ति और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है, ऐसे में देशवासियों को जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।

पत्र के अनुसार, उनके परिवार ने निर्णय लिया है कि केवल आवश्यक वस्तुओं का ही उपयोग किया जाएगा और गैर-जरूरी खर्चों तथा उपभोग से बचा जाएगा। उनका मानना है कि इससे संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और देश की आर्थिक मजबूती में योगदान होगा।

आशुतोष यादव ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के करोड़ों लोगों की आशाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

कोविड महामारी का किया उल्लेख

पत्र में कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व का भी उल्लेख किया गया। आशुतोष यादव ने कहा कि उस कठिन दौर में देश को दिशा देने और लोगों में विश्वास बनाए रखने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत मजबूत नेतृत्व और जनभागीदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की आशा व्यक्त की।

पत्र के अंत में आशुतोष यादव ने अपनी दादी कृष्णा देवी, पिता श्याम सिंह, माता पुष्पा यादव की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने दिवंगत अनुज अभिषेक यादव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री को अपना प्रेरणास्रोत मानते थे। पत्र में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button