Entertainment News: 19 साल बाद फिर लौटा ‘Ek Uncha Lamba Kad’, Akshay Kumar और Disha Patani की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

'Welcome to the Jungle' के नए गाने में 2007 के सुपरहिट ट्रैक ‘Ek Uncha Lamba Kad’ को नए अंदाज में पेश किया गया है। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी, दमदार विजुअल्स और नॉस्टैल्जिया से भरे इस गाने को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Entertainment News: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का नया गाना ‘एक ऊंचा लंबा कद’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह वही आइकॉनिक ट्रैक है जिसने करीब 19 साल पहले फिल्म ‘Welcome’ के साथ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

इस बार गाने को नए अंदाज में पेश किया गया है। ओरिजिनल वर्जन में जहां कैटरीना कैफ नजर आई थीं, वहीं रीक्रिएटेड वर्जन में दिशा पाटनी अपनी ग्लैमरस मौजूदगी और दमदार डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की जमकर चर्चा हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि इस नए वर्जन की कोरियोग्राफी भी अहमद खान ने ही की है, जिन्होंने 2007 में आए ओरिजिनल गाने को भी कोरियोग्राफ किया था। मेकर्स ने कोशिश की है कि गाने की पुरानी पहचान और मस्ती बरकरार रहे, लेकिन उसे नए दौर के दर्शकों के हिसाब से आधुनिक अंदाज में पेश किया जाए।

रिलीज के बाद से ही गाना यूट्यूब पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। महज दो हफ्तों के भीतर इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है और यह ट्रेंडिंग लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए हुए है। पुराने फैंस के लिए यह गाना नॉस्टैल्जिया लेकर आया है, जबकि नई पीढ़ी भी इसके म्यूजिक और विजुअल्स को पसंद कर रही है।

Entertainment News: तीसरी बार टली अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’, राम चरण की ‘पेद्दी’ बनी वजह; अब इस दिन होगी रिलीज

‘Welcome to the Jungle’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, तुषार कपूर सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और यह कॉमेडी फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में आगे बढ़ाने की कोशिश करती है।

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अगर शुरुआती प्रतिक्रिया को देखें तो ‘एक ऊंचा लंबा कद’ ने रिलीज से पहले ही फिल्म के लिए जबरदस्त माहौल बना दिया है और अब फैंस पूरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Written By: Ekta Verma

Related Articles

Back to top button