Redmi Turbo 5 Launch: 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आया रेडमी का नया पावरहाउस, जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi ने Redmi Turbo 5 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। फोन में 7540mAh की बड़ी बैटरी, 100W सुपर फास्ट चार्जिंग, MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi Turbo 5 Launch: Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Turbo सीरीज की शुरुआत करते हुए Redmi Turbo 5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और सबसे बड़ी बैटरी वाला Redmi स्मार्टफोन है। दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 100W सुपर फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हाई परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और आउटडोर इस्तेमाल के दौरान शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का साथ मिलता है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के दौरान तेज और स्मूद अनुभव देने का दावा करता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,540mAh की बड़ी बैटरी है, जो Redmi के स्मार्टफोन्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है। इसके साथ 100W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज की जा सकती है। साथ ही 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी उपलब्ध है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
हीटिंग कंट्रोल के लिए कंपनी ने इसमें 3D Ice-Loop Cooling System दिया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या हैवी यूज के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Redmi Pixel Matrix नाम का नया फीचर भी शामिल किया गया है, जिसके जरिए कैमरा मॉड्यूल के आसपास मौजूद लाइट रिंग अलग-अलग नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न रंगों में चमकती है।
कीमत की बात करें तो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जबकि दूसरे वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। स्मार्टफोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 19 जून से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ Redmi Turbo 5 प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।
Written By: Ekta Verma



