Entertainment News: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा, बोले- युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही ऐसी कॉमेडी

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में वायरल बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने जताई नाराजगी, कहा- समाज में गलत संदेश फैल रहा है

Entertainment News: 370 रुपये की बिरयानी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में अब प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही फूहड़ता और अश्लीलता पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

दरअसल, कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक शो में हिमांशु जांगड़ा नामक युवक का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युवक ने 370 रुपये की बिरयानी के बदले लड़की से वसूली करने जैसी बात कही थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

कॉमेडी के नाम पर गलत संदेश

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर ऐसी बातें कही जा रही हैं जो समाज के लिए नुकसानदायक हैं। उनका कहना है कि जब युवा सार्वजनिक मंचों पर महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणियां करते हैं तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है और दूसरे युवाओं पर भी इसका असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि हास्य और मनोरंजन की भी एक मर्यादा होती है, लेकिन कुछ लोग लोकप्रियता हासिल करने के लिए सीमाएं लांघ रहे हैं।

Entertainment News: 19 साल बाद फिर लौटा ‘Ek Uncha Lamba Kad’, Akshay Kumar और Disha Patani की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

मानसिकता पर उठाए सवाल

कथावाचक ने इस मामले को केवल मजाक या कॉमेडी तक सीमित नहीं माना। उन्होंने कहा कि किसी लड़की के सम्मान को पैसे से जोड़कर देखने वाली सोच बेहद चिंताजनक है। ऐसी मानसिकता समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान को कमजोर करती है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता।

अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा कि इस तरह की फूहड़ता को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद हरियाणा के गुरुग्राम और महाराष्ट्र में कॉमेडियन प्रणित मोरे तथा हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर कानूनी और सामाजिक बहस का विषय बना हुआ है। वहीं अनिरुद्धाचार्य की प्रतिक्रिया के बाद इस विवाद को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button