Pratapgarh News: मुहर्रम पर्व की तैयारियों के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी बैठक का आयोजन एवं आवश्यक दिशा-निर्देश
Pratapgarh News:मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार, जनपद प्रतापगढ़ में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा की गई। उक्त बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, एसडीएम सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय, क्षेत्राधिकारी श्रीमती नामिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों से आपसी समन्वय बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखने तथा परंपरागत जुलूस मार्गों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए l



