UdtaTeer Movie-‘उड़ता तीर’ के सेट से सामने आया आयुष्मान-सारा का धमाकेदार डांस
'Udta Teer' Movie – Ayushmann and Sara's electrifying dance from the set revealed.
UdtaTeer Movie-अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस बीच फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों कलाकार रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लोकप्रिय गीत ‘ऐ काश के हम’ की धुन पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सारा सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि आयुष्मान नीले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद प्रशंसक यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह गीत फिल्म का हिस्सा होगा या सिर्फ शूटिंग का एक अभ्यास दृश्य है।
बताया जा रहा है कि ‘उड़ता तीर’ एक जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें आयुष्मान एक बार फिर अपने चिर-परिचित हास्य अंदाज में दिखाई देंगे। इससे पहले आयुष्मान और सारा की जोड़ी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। अब दोनों दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
हालांकि फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार ‘उड़ता तीर’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यदि यह तारीख तय रहती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हैवान’ से होगी। ऐसे में पहली बार सारा अली खान और उनके पिता सैफ अली खान की फिल्में आमने-सामने नजर आ सकती हैं।
Read Also-Sports News: 18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ, खत्म हुआ एक सुनहरा दौर



