UPSSSC Lower PCS Result 2026: 1,00,492 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, जानें कितनी गई कट-ऑफ
UPSSSC Lower PCS Result 2026: 1,00,492 candidates shortlisted for the main exam; check the cut-off marks.
UPSSSC Lower PCS Result 2026:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट स्टेटस जारी कर दिया है। आयोग ने 2587 पदों के लिए कुल 1,00,492 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और शॉर्टलिस्ट स्टेटस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ के अनुसार अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग के लिए कट-ऑफ 67.94 अंक रही है। वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए कट-ऑफ 56.26 अंक निर्धारित की गई है।
क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों के लिए कट-ऑफ 57.26 अंक, भूतपूर्व सैनिकों के लिए 48.09 अंक और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 40.91 अंक तय की गई है। महिला अभ्यर्थियों की कट-ऑफ उनकी मूल श्रेणी के अनुसार लागू होगी।
दिव्यांगजन (PwD) श्रेणी में विभिन्न उपश्रेणियों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की गई है। डी (D) श्रेणी के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 02.48 अंक और ओएल (OL) श्रेणी के लिए 66.65 अंक रही है। अन्य दिव्यांग उपश्रेणियों की कट-ऑफ आयोग की विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध है।
मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अब आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा कार्यक्रम और अन्य निर्देशों का इंतजार है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखते रहें।
Read Also-Sports-Cricket-यूपी टी20 लीग 2026 की शुरुआत 14 अगस्त से, लखनऊ में आगाज, कानपुर में फाइनल



