Ruchika Singh Apology PM Modi: CJP प्रदर्शन में PM मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा ने मांगी माफी, कहा- ‘मैं नजरें नहीं उठा पा रही’

15 वर्षीय रुचिका सिंह ने वीडियो जारी कर देश से मांगी माफी, पीएम मोदी ने भी कहा- बच्चों को सुधारने का मौका मिलना चाहिए

Ruchika Singh Apology PM Modi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय रुचिका सिंह ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में छात्रा ने हाथ जोड़कर पूरे देश से क्षमा मांगते हुए कहा कि वह अपनी हरकत पर बेहद शर्मिंदा है और भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराएगी।

रुचिका सिंह ने वीडियो में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। उसी दौरान वहां चल रहे छात्र प्रदर्शन में कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। उसने दावा किया कि वह भी दूसरों के प्रभाव और बहकावे में आकर गलत शब्द बोल बैठी।

छात्रा ने कहा कि वह केवल 15 वर्ष की है और उसने जो किया, वह गलत था। उसने स्वीकार किया कि उसके शब्द माफी के योग्य नहीं थे, लेकिन यह उसकी पहली और आखिरी गलती होगी। उसने कहा कि वह इतनी शर्मिंदा है कि किसी की ओर नजर उठाकर भी नहीं देख पा रही है और पूरे देश से उसे माफ करने की अपील की।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस जब सेक्टर-18 स्थित उसके पते पर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं मिली।

Delhi High Court: CJP को बड़ी राहत, ‘Cockroach Janata Party’ का X हैंडल बहाल करने का आदेश

इस घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्द निश्चित रूप से पीड़ादायक हैं, लेकिन बच्चों और युवाओं को अपनी गलतियों से सीखने और सुधारने का अवसर मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में गलतियां हो जाती हैं और समाज की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को सही दिशा दिखाए। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अदालतों और सामाजिक प्रताड़ना के बजाय समझाने और मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उन बच्चों को माफ करते हैं और समाज से भी संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button