Pratapgarh News: स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को दी रफ्तार, कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति
Pratapgarh News: BJP accelerates 'Har Ghar Tiranga' campaign ahead of Independence Day; devises strategy with party workers.
Pratapgarh News:आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के सकरदहा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री अजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान नहीं, बल्कि देशवासियों के सम्मान और एकता का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्र ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रभावी जनसंपर्क और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर अभियान के संचालन और जनसंपर्क कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Read Also-PM Modi-Netanyahu Talks: पीएम मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा



