Pratapgarh News: आराधना मिश्रा मोना ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का किया स्वागत, युवाओं के मुद्दों पर आज होगा संवाद
Pratapgarh News: Aradhana Mishra 'Mona' welcomed Rahul Gandhi at Prayagraj Airport; a dialogue on youth issues is scheduled for today.
Pratapgarh News:लालगंज विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मौजूदा समय में देश का युवा शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आने वाली अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य और उनकी मेहनत पर असर पड़ता है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि युवाओं के सवालों को राजनीतिक मुद्दे तक सीमित रखने के बजाय उन्हें गंभीरता से सुना जाना चाहिए। शिक्षा और रोजगार को लेकर युवाओं में जो असमंजस और चिंता है, उस पर खुलकर चर्चा की आवश्यकता है।
इसी क्रम में प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही गई है।
कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम को युवाओं की समस्याओं और उनके सवालों को व्यापक मंच देने की पहल बताया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Read Also-Jharkhand News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने 11 को बुलाया झारखंड बंद
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय



