UP News: उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मानसून का रुख, 13 अगस्त से भारी वर्षा के आसा

Lucknow News: Grand Tiranga Yatra held in Sarojininagar; over 70 women received sewing machines.

UP News:उत्तर प्रदेश में मौसम के रुख में लगातार परिवर्तन हो रहा है। पिछले दो दिनों से उमस और गर्मी बढ़ने से लोगों को दिक्कत हो रही है। रात के समय उमस कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा और आसमान पूरी तरह से साफ रहने से तापमान में भी वृद्धि हाे गयी। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 अगस्त गुरुवार से मानसून की रफ्तार तेज होगी और 18 अगस्त तक प्रदेश में फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

माैसम विज्ञान विभाग के लखनऊ के केंद्र के वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग एवं उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने अलग-अलग निम्न दबाव क्षेत्रों के प्रभाव का असर बढ़ रहा है। इस कारण बीकानेर, उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश पर अवस्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, सतना एवं डाल्टनगंज होते हुए आगे बढ़ रहा है। यहां से उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर अवस्थित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जा रही मानसूनी द्रोणी के बंगाल की खाड़ी में अवस्थित निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोतर प्रबल हो रहा है। इस कारण अगले 12 घंटों में सुपष्ट निम्न दबाव क्षेत्र एवं उत्तरवर्ती 24 घंटों के दौरान अवदाब के रूप में घनीभूत होकर उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल एवं संलग्न बांग्लादेश तट पार करने की संभावना है। इसका परिणाम यह होगा कि मानसूनी द्रोणी के अपनी वर्तमान स्थिति से उत्तर की ओर स्थानांतरित होने से प्रादेशिक मानसूनी प्रवाह सुदृढ़ होने से 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसूनी वर्षा का एक और दौर शुरु होगा। यह 14 अगस्त को प्रदेश के मध्यवर्ती एवं संलग्न पश्चिमी भाग तक पहुँचेगा। इसके बाद 13-18 अगस्त के दौरान प्रदेश में व्यापक मानसूनी वर्षा होगी और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 11 अगस्त तक अनुमानित बारिश 439 मिली मीटर के सापेक्ष 346 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य वर्षा से 21 प्रतिशत से कम है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 08 मिलीमीटर के सापेक्ष 05 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 38 प्रतिशत कम है।

Read Also-Prayagraj News : सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए हवलदार संदीप कुमार द्विवेदी

Related Articles

Back to top button