Pratapgarh News: अजगरा महोत्सव की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थल का किया निरीक्षण
Pratapgarh News: District Magistrate reviews preparations for the Ajgara Festival and inspects the historical site.
Pratapgarh News:जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल अजगरा में प्रस्तावित अजगरा महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी ने अजगरा पहुंचकर यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का निरीक्षण किया और महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौराणिक सरोवर, अजगर बाबा मंदिर और पुरातात्विक संग्रहालय का भी जायजा लिया। संग्रहालय के संस्थापक एवं साहित्यकार राजेश पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी ने जिलाधिकारी को संग्रहालय में संरक्षित पुरातात्विक वस्तुओं और उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अजगरा महोत्सव को इस बार भव्यता के साथ आयोजित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजगरा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को देखते हुए यहां पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Read Also-Sports News: इयोन मॉर्गन बनेंगे CSK के हेड कोच? अश्विन के हिंट से बढ़ी चर्चा, धोनी भी रेस में



