Pratapgarh News-कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बाबागंज-कुंडा में हुई ब्लॉक स्तरीय बैठकें

Pratapgarh News – Congress's 'Sangathan Srijan Abhiyan' (Organization Building Campaign) gains momentum; block-level meetings held in Babaganj and Kunda.

Pratapgarh News:कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बाबागंज और कुंडा विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग ब्लॉकों में कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई।

बाबागंज विधानसभा के बिहार ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष मेराज अंसारी की अगुवाई में डेरवा बाजार के गोपालगंज में बैठक हुई। वहीं बाबागंज ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द सरोज के नेतृत्व में मां नायर देवी धाम की बाग में आयोजित की गई। कुंडा विधानसभा क्षेत्र में कुंडा ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम के नेतृत्व में देहंगरी, जमालपुर ग्रामसभा में हुई, जबकि कालाकांकर ब्लॉक की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पांडेय की अगुवाई में डिहवा, मानिकपुर में सम्पन्न हुई।

बैठकों में पहुंचे एआईसीसी ऑब्जर्वर प्रमोद सहवाग ने कहा कि कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक व्यक्ति 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों से भी राय ली जाएगी।

प्रमोद सहवाग ने कहा कि वह अगले एक सप्ताह तक जिले में रहकर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे। प्राप्त सुझावों और रायशुमारी के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

पीसीसी कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखने के लिए जमीनी संगठन का सक्रिय होना जरूरी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पार्टी के लिए संगठनात्मक मजबूती का अहम अवसर है। कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों को शामिल करते हुए संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है।

बैठकों में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करुण पाण्डेय, कुंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी योगेश यादव, संदीप त्रिपाठी, दिलीप गौतम, मुन्ना लाल यादव, मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सागर पाल, राजेश कुमार तिवारी, दुर्गेश कुमार, राजन दूबे, संतोष प्रजापति, नूर आलम, सुशील पांडेय, देवमणि पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also-राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान, निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी की तस्वीर शेयर कर पूछा- ‘फिर ये क्या था?’

जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने उक्त जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button