UP News-तौरा की वृहद गौशाला में व्यवस्थाओं का जायजा, बीडीओ ने दिए सफाई के निर्देश

UP News: Review of arrangements at the large-scale *Gaushala* (cow shelter) in Taura; BDO ​​issues instructions for cleanliness.

UP News-तौरा गांव स्थित वृहद गौशाला में बुधवार को खंड विकास अधिकारी फहद खान ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के बाद परिसर में जगह-जगह जमा कीचड़ को देखते हुए उन्होंने नियमित सफाई कराने और गोवंश की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा और पानी की व्यवस्था देखी। मौके पर हरे चारे के साथ पर्याप्त भूसा और पानी उपलब्ध मिला। उन्होंने गौशाला का संचालन कर रही एनजीओ संस्था ईको फ्रेंडली के जिम्मेदार सोनू यादव से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

फहद खान ने कहा कि बारिश के कारण गौशाला परिसर में जमा कीचड़ की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि गोवंश को परेशानी न हो। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ गोवंश की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बछड़ों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने छोटे बछड़ों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बछड़ों पर विशेष निगरानी रखी जाए और उन्हें गौशाला परिसर से बाहर जाने से रोकने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने तेज धूप के दौरान गोवंश को टीनशेड के नीचे रखने और पर्याप्त छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चारा-पानी की उपलब्धता नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने एनजीओ के जिम्मेदारों को गौशाला की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने और गोवंश की देखभाल को प्राथमिकता देने को कहा। निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव ओमशंकर तिवारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Also-Pratapgarh News:अजगरा महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, गांव से जिला स्तर तक होगा ‘अजगरा महान संवाद’

Related Articles

Back to top button