Pratapgarh News: चकबंदी विभाग की जन चौपाल में 25 वादों का निस्तारण, ग्रामीणों को दी गई जागरूकता
Pratapgarh News: 25 cases resolved at the Consolidation Department's public outreach meeting; villagers provided with awareness
Pratapgarh News:सांगीपुर क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर गांव में शुक्रवार को चकबंदी विभाग की ओर से जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं और वादों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 55 वादों की सुनवाई हुई, जिनमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर चक संबंधी 25 विवादों का निस्तारण किया गया।
चकबंदी अधिकारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जन चौपाल के माध्यम से चकबंदी से जुड़े विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को चकबंदी से कृषि क्षेत्र को होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक मार्ग, खेल मैदान, पौधरोपण सहित अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि को ग्रामसभा के पक्ष में सुरक्षित रखना प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर चकबंदीकर्ता क्षेत्रपाल सिंह, लेखपाल अमरेन्द्र पाण्डेय, विनोद सिंह, अभिषेक शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र और अनिल मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चकबंदी समिति के अध्यक्ष संजय यादव ने किसानों का स्वागत किया, जबकि तीर्थराज ओझा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read Also-Sports News: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से रौंदा, तीन दिन में जीता हेडिंग्ले टेस्ट



