Tamil Nadu Assembly: तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, CM विजय के बयान पर भड़की DMK; मार्शलों ने विधायकों को सदन से निकाला
Tamil Nadu Assembly: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बयानों पर विपक्षी DMK ने कड़ा विरोध जताया। मामला इतना बढ़ गया कि मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री विजय के भाषण से हुई। उन्होंने MISA, सरकरिया आयोग और पूर्व DMK सरकार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। इसके बाद DMK ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई।
DMK के सचेतक ईवी वेलु ने मांग की कि मुख्यमंत्री के बयान रिकॉर्ड से हटाए जाएं। हालांकि, सरकार ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। राज्य सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक दस्तावेजों का ही उल्लेख किया है।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष JCD प्रभाकर ने भी रिकॉर्ड से बयान हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद DMK विधायक नारेबाजी करने लगे। कुछ विधायक स्पीकर के पोडियम तक पहुंच गए।
इस बीच, स्पीकर ने विधायकों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की। लेकिन विपक्षी सदस्य विरोध पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर मार्शलों को बुलाया गया।
इसके बाद मार्शलों ने विरोध कर रहे DMK विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया। बाहर आने के बाद भी विधायक नारेबाजी करते रहे। फिलहाल, मुख्यमंत्री विजय के बयान को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में सियासी घमासान जारी है।
written by: Siddhi Srivastava



