Saudi Arabia:
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में एयरपोर्ट, एयरबेस और अरामको की ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया। कई जगह नुकसान और घायलों की खबरें सामने आई हैं।
हूतियों ने दावा किया है कि अब्हा एयरपोर्ट, किंग खालिद एयरबेस और तेल प्रतिष्ठानों पर सफल हमले किए गए हैं। इसके बाद सऊदी प्रशासन ने हालात का आकलन शुरू कर दिया है।
यह हमला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि एक महीने पहले ही सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने मक्का पैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमला पूरे गठबंधन पर हमला माना जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मक्का पैक्ट की पहली बड़ी परीक्षा है। अब नजर इस बात पर है कि तुर्किये और पाकिस्तान सऊदी अरब के समर्थन में क्या कदम उठाते हैं। हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है और वैश्विक तेल बाजार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
written by Siddhi Srivastava