Mau News-मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय के आवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना
Mau News – Mau District Panchayat President Manoj Rai visited the residence of Advocate Satish Kumar Pandey to express his condolences.
Mau News:टड़ियांव निवासी एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय के चाचा रामप्रताप पांडेय के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन का समाचार मिलने पर मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान मनोज राय ने स्वर्गीय रामप्रताप पांडेय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
Read Also-Arvind Kejriwal: पंजाब की राजनीति में बढ़ा घमासान, पवन खेड़ा ने केजरीवाल पर साधा निशाना



