‘अंकल’ कहकर रिया अहीर ने शहजाद पूनावाला को घेरा, राहुल गांधी का जिक्र कर मिला जवाब

रिया अहीर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली। रिया ने पूनावाला को ‘अंकल’ कहकर निशाना साधा तो उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए पलटवार किया।

NEET प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आईं रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के साथ सोशल मीडिया पर हुई तीखी बहस है। दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

रिया अहीर ने पोस्ट कर साधा निशाना

विवाद की शुरुआत रिया अहीर की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने शहजाद पूनावाला का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया और सवाल उठाया कि वह उनकी निजी जिंदगी को लेकर टिप्पणी क्यों कर रहे हैं।

रिया ने यह भी कहा कि जिन लोगों का जिक्र पूनावाला ने अपने वीडियो में किया था, उनसे उनका कोई राजनीतिक कनेक्शन नहीं है। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह दावा भी किया कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणियां किसी तय स्क्रिप्ट का हिस्सा थीं।

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी का लिया नाम

रिया के आरोपों पर शहजाद पूनावाला ने भी सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। उन्होंने रिया पर तंज कसते हुए उनके IQ और जानकारी की तुलना राहुल गांधी से कर दी।

पूनावाला ने कहा कि रिया शायद उनके बारे में ज्यादा नहीं जानतीं। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े पुराने विवाद का भी जिक्र किया और रिया के बिग बॉस में एंट्री को लेकर तंज कसा।

उन्होंने आगे कहा कि रिया उन्हें ‘अंकल’ कह रही हैं, जबकि दोनों की उम्र में उतना अंतर नहीं है जितना वह समझ रही हैं। पूनावाला ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए भी रिया पर कटाक्ष किया।

Nitin Nabin Attacked on Congress: ‘राहुल मियां, आप वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा हमला

बिग बॉस में भी चर्चा में रही थीं रिया

रिया अहीर पहले CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों से भरी पुलिस वैन को रोकने के मामले को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में भी एंट्री ली थी।

हालांकि, शो में उनका सफर बेहद छोटा रहा। जनता की वोटिंग के जरिए हुए मुकाबले में पंजाबी अभिनेत्री लव गिल को ज्यादा समर्थन मिला और रिया को बाहर होना पड़ा। अब शहजाद पूनावाला के साथ सोशल मीडिया विवाद के कारण वह फिर चर्चा में हैं।

Related Articles

Back to top button