ODI World Cup: ODI वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा विकेट शिकारी कौन? बुमराह नहीं, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

ODI World Cup: 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय गेंदबाजों के रिकॉर्ड चर्चा में हैं. वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज का नाम कई फैंस को चौंका सकता है.

ODI World Cup: 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच क्रिकेट प्रेमियों के बीच पुराने रिकॉर्ड्स की चर्चा भी तेज हो गई है. जब बात विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज की होती है, तो कई लोग जसप्रीत बुमराह या जहीर खान का नाम लेते हैं. हालांकि आंकड़े कुछ और ही कहानी बताते हैं.

मोहम्मद शमी हैं नंबर-1 भारतीय गेंदबाज

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है. शमी ने अब तक खेले 18 विश्व कप मुकाबलों में 55 विकेट हासिल किए हैं. वह इस टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज भी हैं.

2023 वर्ल्ड कप में शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 24 विकेट झटके थे. वहीं 2019 में उन्होंने 4 मुकाबलों में 14 विकेट और 2015 में 7 मैचों में 17 विकेट लिए थे.

जहीर और श्रीनाथ भी सूची में शामिल

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और जवागल श्रीनाथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. दोनों खिलाड़ियों ने विश्व कप में 44-44 विकेट लिए हैं. जहीर ने यह उपलब्धि 23 मैचों में हासिल की, जबकि श्रीनाथ ने 34 मुकाबलों में यह आंकड़ा छुआ.

बुमराह के पास आगे बढ़ने का मौका

मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 20 वर्ल्ड कप मैचों में 38 विकेट लिए हैं. यदि वह अगले विश्व कप में खेलते हैं, तो उनके पास इस सूची में ऊपर पहुंचने का अच्छा अवसर होगा.

भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाज विकेट
मोहम्मद शमी 55
जहीर खान 44
जवागल श्रीनाथ 44
जसप्रीत बुमराह 38
अनिल कुंबले 31
कपिल देव 28
रवींद्र जडेजा 27

2027 वर्ल्ड कप में शमी पर संशय

मोहम्मद शमी का 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना अभी तय नहीं माना जा रहा है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं मिली. दूसरी ओर, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कोई भारतीय गेंदबाज शमी के रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाता है या नहीं.

Related Articles

Back to top button