Sonbhadra News: बभनी के बैना गांव में आदिवासी की जमीन मंदिर के नाम पर हड़पने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

Sonbhadra News: Allegation of tribal land being usurped in the name of a temple in Babhni's Baina village; villagers outraged.

Sonbhadra News:बभनी ब्लॉक के बैना गांव में आदिवासी की भूमि को मंदिर बनवाने के नाम पर धारा-80 के तहत अपने नाम रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामबृक्ष पनिका ने गांव में पंचायत बुलाकर जानकारी दी और थानाध्यक्ष, एसडीएम, जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि सवा बिघा भूमि पर अहाता और बीच में मंदिर का निर्माण हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मंदिर के लिए जमीन दी थी, लेकिन गलत तरीके से पूरी जमीन अपने नाम करा ली गई।
ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन साल पहले कथा वाचक विभा उपाध्याय गांव में कथा-प्रवचन करने आई थीं। मंदिर के लिए जमीन तलाशने पर आदिवासी रामबृक्ष पनिका पांच बिस्वा जमीन दान देने को तैयार हुआ। चंदे से मंदिर बनना शुरू हुआ। मंदिर रोड किनारे होने से आसपास की जमीन पर नजर पड़ी। आरोप है कि विभा उपाध्याय ने रामबृक्ष को बेटी की तरह सेवा कर बहला-फुसलाकर 17 जुलाई 2025 को सवा बिघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।
मामला तब खुला जब ब्लॉक प्रमुख कोटे से सार्वजनिक शौचालय और यात्री शेड के चार कमरे बनने का प्रस्ताव आया, तो विभा उपाध्याय ने ग्राउंड के अंदर निर्माण से मना किया। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो रजिस्ट्री का पता चला।
रविवार को मंदिर परिसर में भीड़ जुटी और रामबृक्ष ने पंचायत में आपबीती सुनाकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में अवैध रजिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Read Also –Newyork News-न्यूयॉर्क में भारतीय राजनयिकों की सक्रियता, तकनीक से लेकर मानवीय मदद पर जोर

Related Articles

Back to top button